Neelkamal Singh New Bhojpuri Song: न्यू ईयर पार्टी का मूड सेट करेगा नीलकमल सिंह का नया गाना ‘दारु के पेटी’, सिंगर का दमदार अंदाज देख फैंस एक्साइटेड
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Dec 2025 11:42 AM
नीलकमल सिंह का गाना 'दारु के पेटी', फोटो- इंस्टाग्राम
Neelkamal Singh New Bhojpuri Song Daru ke Peti: नीलकमल सिंह का नया अपकमिंग सॉन्ग 'दारु के पेटी' का पोस्टर जारी हुआ है. सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर कर फैंस को उत्साहित कर दिया है. आइए गाने के बारे में बताते हैं.
Neelkamal Singh New Bhojpuri Song Daru ke Peti: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के फैंस खुश हो जाए. नीलकमल का नया ट्रैक ‘दारु के पेटी’ जल्द आने वाला है. इस बारे में सिंगर ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी. इस सॉन्ग का पोस्टर भी सिंगर ने शेयर किया है, जो काफी जबरदस्त लग रहा है. उनका पिछला गाना ‘दिल्ली एनसीआर’ एक पार्टी सॉन्ग था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. सॉन्ग में नीलकमल के साथ श्वेता महारा की केमिस्ट्री कमाल की लगी थी. आइए इस नये ट्रैक के बारे में जानते हैं.
नीलकमल सिंह का नया गाना ‘दारु के पेटी’ का पोस्टर
नीलकमल सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘दारु के पेटी’ का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, जल्दी आ रहा है. पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा कि ये एक पार्टी सॉन्ग है और वह किसी बार में दिख रहे हैं. उनके बैकग्राउंड में लड़कियां दिख रही है और उनके हाथ में एक दारु की बोतल है. गाने को धीरज बबुआन ने लिखा है और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है. वीडियो डायरेक्टर पवन पाल है और पोस्टर अंकित जीएफएक्स का है. सॉन्ग नीलकमल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया जाएगा. फिलहाल ये नहीं पता कि सॉन्ग किस दिन रिलीज होगा.
‘दिल्ली एनसीआर’ गाना हुआ हिट
नीलकमल सिंह का पिछला ट्रैक ‘दिल्ली एनसीआर’ जबरदस्त दर्शकों के बीच वायरल हुआ था. सॉन्ग को नीलकमल ने ही गाया था और श्वेता म्हारा के साथ स्क्रीन शेयर किया था. वीडियो में नीलकमल एक्ट्रेस को दिल्ली में पार्टी करने की बात कहते हैं. वह कहते हैं कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि सब उनके कंट्रोल में है. गाना सुनकर दर्शक झूमने को मजबूर हो जाएंगे क्योंकि ये एक पार्टी टाइप सॉन्ग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










