विष्णु हत्याकांड का मुख्य आरोपी 72 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Published at :11 May 2018 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
विष्णु हत्याकांड का मुख्य आरोपी 72 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

दुर्गापुर : 72 घंटा गुजरने के बाद भी पुलिस विष्णु हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक साव को नहीं पकड़ पायी है. हालांकि विष्णु की माता पर्वती के बयान और मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस झारखंड के दुमका से विजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर उसे 10 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : 72 घंटा गुजरने के बाद भी पुलिस विष्णु हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक साव को नहीं पकड़ पायी है. हालांकि विष्णु की माता पर्वती के बयान और मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस झारखंड के दुमका से विजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर उसे 10 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. लेकिन हत्या के मुख्य आरोपी के फरार होने से पुलिस के लिये मामले को जल्द सुलझाना मुश्किल लग रहा है.
विजय से पहले दिन पूछताछ में कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है. सिर्फ पुलिस को विष्णु के बारे में जानकारी मिली है कि एक समय विष्णु विजय के साथ पूरा व्यवसाय चलाता था. आठ माह पूर्व विजय से नाता तोड़ विष्णु के अन्य लोगों के साथ व्यवसाय करने की वजह से विजय नाराज था. वह इलाका छोड़ नया व्यवसाय शुरू करने के लिए झारखंड के दुमका चुनाव के बाद चला गया था. वह पुलिस से बार-बार कह रहा है कि वह राजनीति का शिकार हुआ है. हत्या से उनका कोई लेना-देना नहीं है.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ चल रही है. कुछ तथ्य मिले है लेकिन पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola