कोलकाता :छोटे भाई को बचाने में डूब गयी बहन, मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Mar 2018 4:51 AM
विज्ञापन

कोलकाता : अपने छोटे भाई को बचाने का उसका प्रयास सफल हो गया, पर वह अपनी जान बचाने में सफल नहीं हो सकी. उसके परिजन तालाब से निकाल कर उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाना अंतर्गत गोपालपुर की है. जानकारी के […]
विज्ञापन
कोलकाता : अपने छोटे भाई को बचाने का उसका प्रयास सफल हो गया, पर वह अपनी जान बचाने में सफल नहीं हो सकी. उसके परिजन तालाब से निकाल कर उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाना अंतर्गत गोपालपुर की है.
जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम शिप्रा हालदार (13) है. वह सोमवार दोपहर को अपने भाई को घर के पीछे के तालाब में तैराकी सिखाने के लिए लेकर गयी थी, जहां उसका भाई अचानक डूबने लगा. उसके बाद उसने उसे किसी तरह से बचा कर पानी से बाहर कर दिया.
मगर वह इस जद्दोजहद में स्वयं को बाहर नहीं निकाल सकी, जिसकी वजह से वह पानी के अंदर ही रह गयी. उसके छोटे भाई ने घरवालों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद घरवालों ने तालाब में से उसे निकाला और अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने शिप्रा को मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










