फंदे से लटका शव मिला

Updated at :25 Feb 2018 4:10 AM
विज्ञापन
फंदे से लटका शव मिला

दमदम के नागेरबाजार इलाके की घटना स्थानीय लोगों ने लगाया हत्या का आरोप कोलकाता़ : दमदम थाना क्षेत्र के नागेरबाजार स्थित बहुमंजिली अपार्टमेंट के पहले तल्ले पर बालकनी से एक वृद्ध महिला का शव फंदे से लटका मिला. उसका नाम नीलजंना दत्त (80) है़ घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे […]

विज्ञापन

दमदम के नागेरबाजार इलाके की घटना

स्थानीय लोगों ने लगाया हत्या का आरोप
कोलकाता़ : दमदम थाना क्षेत्र के नागेरबाजार स्थित बहुमंजिली अपार्टमेंट के पहले तल्ले पर बालकनी से एक वृद्ध महिला का शव फंदे से लटका मिला. उसका नाम नीलजंना दत्त (80) है़ घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को महिला के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ़ पुलिस के अनुसार इसमें उसकी हत्या का जिम्मेदार किस अन्य को न ठहराने की बात कही गयी है़ पुलिस स्वाभाविक हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है़
क्या है घटना :
प्राप्त खबरों के अनुसार, शनिवार सुबह दमदम के नागेरबाजार स्थित नीलांचल अपार्टमेंट के पहले तल्ले पर लोगों ने वृद्धा के शव को फंदे से लटका देखा़ लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी दमदम थाना की पुलिस को दी़ मृतका के बेटे नीलाचल दत्त के अनुसार गत रात उसकी मां स्वस्थ्य थी़ घर के लाेगों से आम दिनों की तरह बातचीत कर सोयी थी़ सुबह उठकर दरवाजा खोलकर देखा तो बालकनी में उसका शव फंदे से लटक रहा था.
लोगों का आरोप है कि नीलाजंना काफी वृद्ध थी़ं उनका हाथ पैर-कांपना था तो वह इतने अच्छे से सुसाइड नोट कैसे लिखी़ उनका शव फर्स के सटा था़ लाेगों का आरोप है के संपत्ति की लालच में उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola