महानगर समेत 13 जगहों पर सीबीआइ ने की छापेमारी

चिटफंड कंपनी के खिलाफ तलाशी अभियान चिटफंड कंपनी की बनगांव, नैहाटी, स्वरुपनगर स्थित कई शाखाआें में भी की गयी छापेमारी कोलकाता : एक चिटफंड कंपनी के खिलाफ बुधवार को कोलकाता, उत्तर 24 परगना समेत कुल 13 जगहों पर सीबीआइ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान चिटफंड कंपनी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज […]
चिटफंड कंपनी के खिलाफ तलाशी अभियान
चिटफंड कंपनी की बनगांव, नैहाटी, स्वरुपनगर स्थित कई शाखाआें में भी की गयी छापेमारी
कोलकाता : एक चिटफंड कंपनी के खिलाफ बुधवार को कोलकाता, उत्तर 24 परगना समेत कुल 13 जगहों पर सीबीआइ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान चिटफंड कंपनी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये गये.
सीबीआइ सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह सीबीआइ अधिकारियों के नौ सदस्यीय दल ने आगरपाड़ा के नीलगंज रोड स्थित रिजेंट अपार्टमेंट के चौथे तल्ले पर स्थित ग्रुप डी स्टाफ श्याम चरण विश्वास के फ्लैट की तलाशी ली. सीबीआइ ने कंपनी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये़ साथ ही कंपनी के बनगांव, नैहाटी, स्वरुपनगर स्थित कई शाखाआें में भी तलाशी चलाया गया. बताया गया है कि करीब सात साल पहले रुबी स्टार मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेट नामक एक चिटफंड कंपनी खोली गयी थी,
जिसने विभिन्न प्रकार की फर्जी स्कीमों के तहत बाजार से करीब 200 करोड़ रुपये उगाहे और बाद में कंपनी के निवेशकों का रुपया वापस नहीं किया. इसके बाद ही मामला सामने आते ही सीबीआई ने जांच शुरू की है. कंपनी की ज्यादातर शाखाएं उत्तर 24 परगना जिले के कई इलाको में खोली गयी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










