बेटे की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार

Updated at :21 Feb 2018 3:27 AM
विज्ञापन
बेटे की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार

हुगली : बालागढ़ थाना अंतर्गत सीजा कमालपुर ग्राम पंचायत के हाथीकांदा नामक गांव में पांच वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अनुमान लगाया जा रहा है कि बेटे की हत्या के बाद उसकी मां अलका बर्मन भी आत्महत्या करने जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही […]

विज्ञापन

हुगली : बालागढ़ थाना अंतर्गत सीजा कमालपुर ग्राम पंचायत के हाथीकांदा नामक गांव में पांच वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अनुमान लगाया जा रहा है कि बेटे की हत्या के बाद उसकी मां अलका बर्मन भी आत्महत्या करने जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बच्चे का नाम राज बर्मन (5) है. वह एक स्थानीय प्राथमिक विद्यालय का छात्र था.

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह मंगलवार को भी राज स्कूल समाप्त होने पर अपने घर पहुंचा. उस समय घर में उसकी मां अल्का बर्मन के आलावा कोई भी नहीं था.

राज के घर से अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राज की मां अलका धारदार हंसुआ लिए खड़ी थी और खून से लथपथ राज जमीन पर गिरा पड़ा था. ग्रामीणों ने अलका को पकड़कर पुलिस को खबर दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अलका को हिरासत में ले लिया एवं राज के शव को पोस्टमार्टम के लिए चुचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola