ड्राइविंग सीख रही महिला ने दो वृद्धाओं को मारी टक्कर

Updated at :20 Feb 2018 2:05 AM
विज्ञापन
ड्राइविंग सीख रही महिला ने दो वृद्धाओं को मारी टक्कर

एक महिला की मौत, दूसरी घायल आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार भी जब्त की कसबा थाना क्षेत्र की घटना कोलकाता : कसबा थाना अंतर्गत पी मजूमदार रोड इलाके में स्थित खाल ब्रिज के पास सोमवार सुबह एक कार ने दो वृद्ध महिलाओं को टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल […]

विज्ञापन

एक महिला की मौत, दूसरी घायल

आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार भी जब्त की
कसबा थाना क्षेत्र की घटना
कोलकाता : कसबा थाना अंतर्गत पी मजूमदार रोड इलाके में स्थित खाल ब्रिज के पास सोमवार सुबह एक कार ने दो वृद्ध महिलाओं को टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल एक वृद्धा की मौत हो गयी, जबकि दूसरी महिला को मामूली चोट आयी है. मृतका की पहचान गौरी रानी सरकार (70) के रूप में हुई है. वह गरफा के सेवेन निवेदिता रोड की रहनेवाली थी. जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार सुबह 8:15 बजे हुआ. आरोप है कि पी मजूमदार रोड निवासी अनिंदिता राय नामक महिला कार चलाना सीख रही थी. वह तेज रफ्तार से कार चला रही थी. खाल ब्रिज के पास कार पर नियंत्रण नहीं रख सकी औ दो वृद्ध महिलाओं को टक्कर मार दी.
स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल गौरी सरकार को रूबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 279/304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसकी कार भी जब्त कर ली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola