सीसीटीवी की मदद से दो छिनताईबाज गिरफ्तार

Updated at :20 Feb 2018 2:01 AM
विज्ञापन
सीसीटीवी की मदद से दो छिनताईबाज गिरफ्तार

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के पर्णश्री में दो दिन पहले एक व्यक्ति के हाथ से नकदी व दस्तावेज समेत पर्स की छिनताई के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के सहारे दो छिनताईबाज को गिरफ्तार किया है. उनके पास से छिनताई के नकदी समेत दस्तावेज बरामद किये गये है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुकुमार हाइत (30) […]

विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के पर्णश्री में दो दिन पहले एक व्यक्ति के हाथ से नकदी व दस्तावेज समेत पर्स की छिनताई के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के सहारे दो छिनताईबाज को गिरफ्तार किया है. उनके पास से छिनताई के नकदी समेत दस्तावेज बरामद किये गये है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुकुमार हाइत (30) और अजय मंडल (18) हैं. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सुकुमार और अजय दोनों सागर मान्ना रोड निवासी है. पीड़ित व्यक्ति का नाम कल्याण भौमिक है. वह पर्णश्री के काजीपाड़ा का रहनेवाला है. गत 17 फरवरी को उससे छिनताई कर ली गयी थी. वह सुबह उक्त इलाके से गुजर रहा था, तभी अचानक दो बदमाश उसके हाथ से नकदी छह हजार रुपये व दस्तावेज समेत पर्स छीन कर फरार हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola