अवैध हथियार बनाने के कारखाने का भंडाफोड़

Updated at :18 Feb 2018 5:03 AM
विज्ञापन
अवैध हथियार बनाने के कारखाने का भंडाफोड़

हावड़ा : दक्षिण 24 परगना पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम के हाथों गिरफ्तार तीन हथियार तस्करों से पूछताछ के बाद डोमजूर के बेगड़ी में हथियार बनाने के कारखाने का भंड़ाफोड़ हुआ है. शुक्रवार रात पुलिस की टीम डोमजूर पहुंची आैर हथियार कारखाने में छापामारी कर उसे सील कर दिया. यहां से भारी मात्रा में अर्द्ध […]

विज्ञापन

हावड़ा : दक्षिण 24 परगना पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम के हाथों गिरफ्तार तीन हथियार तस्करों से पूछताछ के बाद डोमजूर के बेगड़ी में हथियार बनाने के कारखाने का भंड़ाफोड़ हुआ है. शुक्रवार रात पुलिस की टीम डोमजूर पहुंची आैर हथियार कारखाने में छापामारी कर उसे सील कर दिया. यहां से भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित हथियार बरामद किये गये हैं.

मालूम रहे कि दक्षिण 24 परगना पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने शुक्रवार सुबह तीन हथियार तस्करों मोहम्मद कलाम, साहेब आलम आैर जियाउल शेख को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया था. कलाम आैर आलम बिहार के मुंगेर के रहनेवाले हैं, जबकि जियाउल डोमजूर के बेगड़ी का रहनेवाला है. पूछताछ के बाद पुलिस टीम गिरफ्तार तस्कर जियारूल को लेकर बेगड़ी पहुंची और उसकी निशानदेही पर अवैध हथियार कारखाने में छापा मार कर वहां से सात एमएम की तीन पिस्तौल, 11 अर्धनिर्मित पिस्तौल सहित मैगजीन व हथियार बनाने की सामग्री बरामद की. इसके अलावा 10 लेद मशीन, ड्रिल मशीन सहित अन्य मशीनों को भी पुलिस ने जब्त किया है.

अवैध हथियार …
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जियाउल शेख का डोमजूर के लेबुतल्ला में केबल सेंटर है. इस सेंटर को उसने चारों तरफ से काले प्लास्टिक से घेर कर रखा था. पुलिस ने बताया कि मुंगेर से पिस्तौल बनाने के लिए यहां प्रशिक्षित कारीगर आते थे. यहीं से हथियार दक्षिण 24 परगना के अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सो में भेजा जाता था. पुलिस का मानना है कि पंचायत चुनाव के पहले हिंसा फैलाने के लिए हथियारों की तस्करी की जा रही थी.
पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने हावड़ा के डोमजूर में मारा छापा
काफी संख्या में अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद
गिरफ्तार तीन तस्करों से पूछताछ के बाद दक्षिण 24 परगना पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola