एयरपोर्ट से 2.24 करोड़ की विदेशी करेंसी के साथ सात गिरफ्तार

Updated at :18 Feb 2018 5:03 AM
विज्ञापन
एयरपोर्ट से 2.24 करोड़ की विदेशी करेंसी के साथ सात गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 2.24 करोड़ रुपये के विदेशी करेंसी के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से चार आरोपियों को कस्टम एक्ट, 1962 के सेक्शन 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है. सीमा शुल्क विभाग ने आरोपियों के पास […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 2.24 करोड़ रुपये के विदेशी करेंसी के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से चार आरोपियों को कस्टम एक्ट, 1962 के सेक्शन 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

सीमा शुल्क विभाग ने आरोपियों के पास से 2,92,300 यूएस डॉलर, 37200 यूरो, 40000 सऊदी रियाल व 8,670000 जापानी येन जब्त किया है, जिसकी भारतीय रुपये में कीमत लगभग 2.24 करोड़ रुपये है. यह जानकारी एनएससीबीआइ एयरपोर्ट, कोलकाता के के सीमा शुल्क विभाग (एयर इंटेलिजेंस यूनिट) के उपायुक्त की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी है. बताया गया है कि यह सभी सातों आरोपी इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-75 से बैंकाॅक जा रहे थे, उसी समय जांच के दौरान उनके पास से यह विदेशी करेंसी जब्त की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola