कोलकाता : अपहरण मामले में जमुई से पांच को दबोचा सीबीआइ ने

दुर्गापुर : दुर्गापुर इस्पात नगर के होस्टल एवेन्यू इलाके से पांच वर्ष पहले व्यवसायी के अपहरण मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने बिहार राज्य के अलग-अलग स्थानों में छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया. शुक्र वार को आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश कर दो लोगों को 12 दिनों के […]
दुर्गापुर : दुर्गापुर इस्पात नगर के होस्टल एवेन्यू इलाके से पांच वर्ष पहले व्यवसायी के अपहरण मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने बिहार राज्य के अलग-अलग स्थानों में छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया. शुक्र वार को आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश कर दो लोगों को 12 दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया.
बाकी तीन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. रिमांड लिए गये आरोपियों में बिहार के जमुई जिला अंतर्गत पंडारक थाना निवासी नंदन सिंह एवं अनिल महतो शामिल है. जेल भेजे गये आरोपियो में पंडारक थाना निवासी आलिंदर कुमार, जमुई जिले के सिकंदरा थाना निवासी ओम प्रकाश महतो एवं महेश सिंह शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










