कोलकाता : बड़ाबाजार से 41 लाख का सोना लेकर जा रहा था बिहार

Updated at :15 Feb 2018 3:53 AM
विज्ञापन
कोलकाता : बड़ाबाजार से 41 लाख का सोना लेकर जा रहा था बिहार

कोलकाता : बड़ाबाजार से अवैध तरीके से सोना लेकर बिहार लेकर जा रहे एक व्यक्ति को पोस्ता थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दबोचे गये युवक का नाम मोहम्मद शकील (35) है. वह बिहार के सिवान का रहनेवाला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि अवैध तरीके से महानगर के बड़ाबाजार […]

विज्ञापन

कोलकाता : बड़ाबाजार से अवैध तरीके से सोना लेकर बिहार लेकर जा रहे एक व्यक्ति को पोस्ता थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दबोचे गये युवक का नाम मोहम्मद शकील (35) है. वह बिहार के सिवान का रहनेवाला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि अवैध तरीके से महानगर के बड़ाबाजार से बिहार सोना की सप्लाई होने वाली है. इस जानकारी के बाद पुलिस की टीम गुप्त तरीके से संदिग्धों पर निगरानी रखे हुए थी. अचानक एक व्यक्ति की हरकतों पर संदेह होने पर पुलिस की टीम ने उसे पकड़कर उसके पास सामान की तलाशी ली. जिसपर बैग से 1.39 किलो सोना बरामद किया गया. जब्त सोना की कीमत बाजार में 41 लाख रुपये है. इससे संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाने के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया. दबोचे गये आरोपी को गुरुवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola