भुटभुटी के लिए लोन पर एक लाख की छूट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2017 8:49 AM
कोलकाता. राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदू अधिकारी ने कहा कि जलपरिवहन के यात्री की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार गंभीर है. सड़क मार्ग से यात्रा करनेवालों के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाये गये हैं. अब जल परिवहन को भी सरकार गंभीरता से ले रही है, जिसके तहत विभिन्न नदियों में चलनेवाले पुराने […]
बता दें कि अत्याधुनिक भुटभुटी की कीमत चार से दस लाख तक है. इसके लिए उद्याेग परिसंघ फिक्की व शालीमार भी सहायता करेगी. सोमवार को मिलेनियम पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के परिवहन मंत्री ने इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नियमानुसार अनुमोदित जलपरिवहन नियमों को मानकर ही वैध सहायता प्रदान की जायेगी. इस अवसर पर सांसद सुदीप बनर्जी, मेयर शोभन चटर्जी व परिवहन सचिव अलापन बनर्जी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










