प्यार में मिला धोखा, दी जान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2017 9:06 AM
हावड़ा: प्रेमी से खराब होते संबंध आैर प्रेमी के पिता द्वारा लगातार धमकी दिये जाने से परेशान होमियोपैथी कॉलेज की द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने नींद की दवा खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका का नाम संचिता चटर्जी (25) था. वह लिलुआ थाना अंतर्गत बामनगाछी बी रोड इलाके की रहनेवाली थी. यह घटना सोमवार रात […]
हावड़ा: प्रेमी से खराब होते संबंध आैर प्रेमी के पिता द्वारा लगातार धमकी दिये जाने से परेशान होमियोपैथी कॉलेज की द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने नींद की दवा खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका का नाम संचिता चटर्जी (25) था. वह लिलुआ थाना अंतर्गत बामनगाछी बी रोड इलाके की रहनेवाली थी. यह घटना सोमवार रात साढ़े नौ की है.
उसे अचेतावस्था में हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति में सुधार नहीं होने पर कोलकाता मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां देर रात उसकी माैत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी प्रेमी का नाम डॉ कौशिक रॉय है. कौशिक कोलकाता स्थित एनआरएस में डॉक्टर हैं. मृतका के पिता उत्तम चटर्जी ने कौशिक और उसके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.
जानकारी के अनुसार, संचिता निताई चरण चक्रवर्ती होमियोपैथी कॉलेज में बीएचएमएस (बैचेलर ऑफ होमियोपैथी मेडिसीन एंड सर्जरी) में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. डॉ कौशिक आैर संचिता के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था. डॉ कौशिक से वह एनाटॉमी की ट्यूशन भी लेती थी. संचिता के दोस्तों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से वह परेशान थी. दोनों का रिश्ता किसी कारणवश बिगड़ गया था. लेकिन संचिता खुदकुशी कर लेगी इसका अंदाजा नहीं था. सोमवार वह कॉलेज और फिर ट्यूशन भी गयी. दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच उसने किसी को कॉल किया था. वह थोड़ा परेशान दिखी, लेकिन किसी को कुछ नहीं बताया. शाम में क्लास करने के बाद सोमवार रात साढ़े आठ बजे वह घर पहुंची. घर में भी वह सामान्य दिखी. राते साढ़े नौ बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया. बताया जा रहा है कि फोन पर बात करते-करते उसने चाय का कप लिया. उसमें दवाइयां मिलायी. हाथ में कप लिए वह घर के बाहर निकली और फोन पर बात करते-करते उसने दवा मिली चाय पी ली. कुछ देर बाद वह अचेत होकर गिर गयी.
रात को किससे बात करने के दौरान संचिता ने नींद की दवा खायी. इसका अब तक पता नहीं चला है. पुलिस का मानना है कि संचिता के मोबाइल फोन को खंगालने के बाद ही खुलासा होगा. डॉ कौशिक आैर उसके बीच ह्वाट्सअप के जरिये क्या बात हुई है, यह भी पता चलेगा. जानकारी के अनुसार, संचिता किसी भी हालत में डॉ कौशिक से शादी करना चाहती थी, लेकिन कौशिक के परिवार वाले तैयार नहीं थे. संचिता निम्न मध्यम वर्गीय परिवार की थी. उसके पिता पुजारी हैं. प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया था. आरोप है कि प्रेमी के पिता संचिता को धमकी भी दे रहा था.
बेटी के प्रेम संबंध के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है. डॉ कौशिक उसे प्रथम वर्ष में एनाटॉमी पढ़ाते थे. दोनों के बीच बातें होती थी. मुझे नहीं मालूम ऐसा क्या हो गया, जिसके कारण उसे खुदकुशी करनी पड़ी. मैं पुलिस से आग्रह करता हूं कि घटना की निष्पक्ष जांच हो.
उत्तम चटर्जी, संचिता के पिता
संचिता का डॉ कौशिक के साथ चार वर्षों से प्रेम संबंध था. दोनों के रिश्ते पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थे लेकिन दोनों के बीच क्या बात थी, यह हमें मालूम नहीं है. सोमवार दोपहर तक लगभग सब ठीक था. मंगलवार सुबह उसकी मौत की खबर मिली.
निधि गिरी एवं अफरोज जहां (क्लासमेट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










