सड़क हादसों में एएसआइ समेत दो लोगों की मौत

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2017 10:39 AM

विज्ञापन

बिन्नागुड़ी. शनिवार को डुवार्स के बानरहाट और वीरपाड़ा थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में बानरहाट थाने के ट्रैफिक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआइ) हरिपद राय (55) और एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी. दोपहर करीब दो बजे गयेरकाटा से आंगराभासा की ओर जानेवाले एशियन हाइवे 48 के चेकिंग पोस्ट पर एएसआइ ड्यूटी कर […]

विज्ञापन
बिन्नागुड़ी. शनिवार को डुवार्स के बानरहाट और वीरपाड़ा थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में बानरहाट थाने के ट्रैफिक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआइ) हरिपद राय (55) और एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी. दोपहर करीब दो बजे गयेरकाटा से आंगराभासा की ओर जानेवाले एशियन हाइवे 48 के चेकिंग पोस्ट पर एएसआइ ड्यूटी कर रहे थे, तभी उन्हें सामने से आ रहे तेज रफ्तारवाले ट्रक ने रौंद दिया.

पुलिस ने ट्रक को तो पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया. दूसरा हादसा वीरपाड़ा थाना अंतर्गत तेलीपाड़ा से सटे एथेलबाड़ी चेकपोस्ट पर हुआ. भूटान नंबर का टिपर ट्रक बाइक सवार दो युवकों को कुचलते हुए फरार हो गया. गंभीर हालत में दोनों युवकों को सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान एक युवक बाबला सरकार (27) की मौत हो गयी.

बानरहाट थाना के सब इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ बर्मन ने बताया कि हरिपद राय को एक ट्रक (एमपी 09 एचजी 5134) ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. दोपहर में वह चेकपोस्ट पर वाहनों के नियंत्रण में लगे हुए थे, उसी दौरान यह दुर्घटना हुई. गाड़ियों की अनियंत्रित रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिसे लेकर प्रशासन को तत्परता बढ़ानी पड़ रही है. खासतौर पर भूटान से डोलोमाइट पत्थर लेकर आनेवाले ट्रक काफी रफ्तार से चलते हैं.
दूसरी तरफ एथेलबाड़ी में हुए हादस के बाद गुस्साये लोगों ने कई घंटों तक एथेलबाड़ी चेकपोस्ट पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31सी को जाम रखा. बाद में प्रशासन की पहलकदमी से यातायात शुरू करवाया गया. इस घटना में घायल दोनों स्थानीय युवकों को गंभीर हालत में सिलीगुड़ी ले जाया गया. उनमें से एक युवक बाबला सरकार की मृत्यु हो गयी है. दूसरे युवक शुभम रजोरिया का इलाज चल रहा है. इस घटना से पूरे एथेलबाड़ी इलाके में शोक का माहौल है.
वीरपाड़ा पुलिस सूत्रों के अनुसार, भूटान की उस गाड़ी की तलाश की जा रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि भूटान से आनेवाले टिपर ट्रक काफी तेज रफ्तार से सड़क से गुजरते हैं जिससे कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. आरोप है कि ऐसी गाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती है. प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार शाह ने बताया कि काफी रफ्तार से टिपर आ रहा था और दोनों युवकों को अपनी चपेट में लेते हुए बड़ी तेजी से फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola