गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2017 10:32 AM

विज्ञापन

कोलकाता. विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस ने पिछले दिनों सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करनेवाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने और दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान स्वरूप सरकार व सुदीप बनर्जी के रूप में हुई है. […]

विज्ञापन
कोलकाता. विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस ने पिछले दिनों सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करनेवाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने और दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान स्वरूप सरकार व सुदीप बनर्जी के रूप में हुई है. स्वरूप सरकार बर्दवान जिले के कालना थाना क्षेत्र में पंचपाड़ा का रहनेवाला है, जबकि सुदीप बनर्जी लेकटाउन के एसके देव रोड का रहनेवाला है. दोनों को पुलिस द्वारा विधाननगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.
गौरतलब है कि विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस ने पिछले दिनों विकास भवन में घूम रहे विनय मुखर्जी व उत्पल घोष को गिरफ्तार किया था. दोनों बर्दवान के कालना इलाके के रहनेवाले हैं. इन्हें विकास भवन के चौथे तल्ले पर स्थित इग्नू के कार्यालय के सामने घूमते हुए देखा गया था.

स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों को इसकी खबर मिली और उन्होंने वहां पहुंचकर दोनों से वहां घूमने का कारण पूछा. लेकिन वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये. इसके बाद एसबी के अधिकारियों ने विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य लोगों की भी जानकारी मिली. इस गिरोह के लोग विभिन्न सरकारी दफ्तरों के आगे चक्कर लगाते थे और शिकार बनाने के लिए बेरोजगार नौजवानों को ढूंढ़ते थे. वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर वे उनसे लाखों रुपये एंठते थे. गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस को कई अभ्यर्थियों की मार्कशीट, सर्टिफिकेट, आइडी कार्ड जैसे दस्तावेज बरामद हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola