टॉलीगंज रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2017 10:31 AM
विज्ञापन
कोलकाता. टॉलीगंज रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में 30 वर्षीय एक युवक का शव पाया गया. काफी दिन पहले मौत हो जाने के कारण व्यक्ति के शरीर से काफी दुर्गंध आ रहा था. इलाके के लोगों ने इसकी खबर लेक थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राथमिक […]
विज्ञापन
कोलकाता. टॉलीगंज रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में 30 वर्षीय एक युवक का शव पाया गया. काफी दिन पहले मौत हो जाने के कारण व्यक्ति के शरीर से काफी दुर्गंध आ रहा था. इलाके के लोगों ने इसकी खबर लेक थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राथमिक जांच में पुलिस ने बताया कि युवक शर्ट पैंट पहने हालत में था.
उसके पांव में प्लास्टिक के चप्पल मौजूद थे. आसपास के लोगों को भी उसकी तस्वीर दिखाने के बाद युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. शव के शरीर में कोई चोट के निशान भी पुलिस को नहीं मिले हैं. मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










