गांजा पीने को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में कर दी हत्या
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2017 10:31 AM
कोलकाता. गांजा पीने को लेकर दो दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक ने दूसरे की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना गरफा इलाके के पार्क लेन की है. मृत युवक की पहचान चिरंजीत गुप्ता (24) के रूप में हुई है. पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद राजा पाइक नामक उसके दोस्त को यादवपुर के […]
कोलकाता. गांजा पीने को लेकर दो दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक ने दूसरे की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना गरफा इलाके के पार्क लेन की है. मृत युवक की पहचान चिरंजीत गुप्ता (24) के रूप में हुई है. पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद राजा पाइक नामक उसके दोस्त को यादवपुर के बाघाजतीन से गिरफ्तार कर लिया है. उसे गुरुवार को अलीपुर अदालत में पेश किया जायेगा.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक चिरंजीत की मां रूपा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि गरफा इलाके में पहले तल्ले में वह 12वीं की छात्र अपनी बेटी व बेटा के साथ रहती है. मंगलवार दोपहर 3.30 बजे उसकी बेटी स्कूल से घर लौटी. उस समय चिरंजीत ने घर का दरवाजा खोला था. शाम 6.30 बजे वह घर में आयी, तो बेटी ने दरवाजा खोला. घर में घुसते ही चिरंजीत को नहीं देखकर उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया गया. लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था. ताला खोलकर वह बेटी के साथ बेटे के कमरे में घुसी, तो बेटे को कमरे के अंदर अचेत हालत में पाया.
गला दबाकर तकिये के कवर में घुसा दिया था मुंह : मां ने बताया कि बेटे को कमरे में अचेत हालत में देखकर उसने गरफा थाने की पुलिस को इसकी खबर दी. इधर, खबर पाकर लालबाजार के होमेसाइड विभाग की टीम ने भी मामले की जांच शुरू की. उसे एमआर बांगुर अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस को पता चला कि गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है. इसके बाद मां रूपा ने अज्ञात युवक के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया था.
जांच में एक दोस्त का सामने आया था नाम
पता चला कि कमरे से चिरंजीत का मोबाइल भी गायब है. मंगलवार को घर में घुसने के बाद से बेटी अपने कमरे में थी. यही नहीं, 3.30 बजे से 6.30 बजे के बीच हुए कत्ल के समय वह घर में ही थी. तभी बेटी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने कमरे में थी, इस बीच उसके भाई ने किसे घर में बुलाया, यह उसे पता नहीं. लेकिन राजा नामक एक युवक अक्सर घर में आया करता था. इसके बाद पुलिस ने उसके दोस्त राजा को बाघाजतीन से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.
राजा ने बताया कि वह दोपहर में चिरंजीत के घर में उसके बुलाने पर ही गया था. चिरंजीत उसे चुपके से अपने कमरे में ले गया था. दोनों वहां काफी देर तक गांजा पीये थे. इसी बीच दोनों में झगड़ा हो गया. गुस्से में आकर उसने चिरंजीत की हत्या कर दी. राजा को गुरुवार को अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










