सीएम पर किया आपत्तिजनक पोस्ट, गिरफ्तार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2017 8:56 AM

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर विकृत कर फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में मंगलवार दोपहर को जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना के साइबर सेल में धूपगुड़ी निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध एक तृणमूल कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज करायी. आरोपी का नाम स्वपन राय है. इस घटना को लेकर तनाव फैल गया. कोतवाली थाना […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर विकृत कर फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में मंगलवार दोपहर को जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना के साइबर सेल में धूपगुड़ी निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध एक तृणमूल कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज करायी. आरोपी का नाम स्वपन राय है. इस घटना को लेकर तनाव फैल गया.

कोतवाली थाना सूत्रों के मुताबिक, आरोपी स्वपन राय को मंगलवार शाम को धूपगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया. उसके विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. स्वपन राय ने मंगलवार तड़के मुख्यमंत्री की फोटोशॉप तस्वीर वाली यह बेहूदा पोस्ट की थी.

इस घटना में शिकायतकर्ता जिला तृणमूल के कार्यकर्ता शौभिक चंद ने बताया कि स्वपन राय ने केवल मुख्यमंत्री की तस्वीर को विकृत ही नहीं किया बल्कि अशालीन व्यंग्य भी किया है. इसे लेकर सांप्रदायिक सद्भाव में दरार आने की आशंका बन गयी है. यह पोस्ट देखने के बाद कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया. जिला तृणमूल के महासचिव व नगरपालिका के चेयरमैन इन काउंसिल के सदस्य संदीप महतो ने बताया कि इस तरह की बेहूदा हरकत के जरिए मुख्यमंत्री को नीचा दिखाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसी मानसिकता की निंदा की जानी चाहिए.जलपाईगुड़ी जिला पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वह पेशे से मोबाइल दुकान का मालिक है. धूपगुड़ी पुलिस ने गिरफ्तार युवक को रात दस बजे जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने की पुलिस को सौंप दिया. बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola