फेसबुक पोस्ट पर इकबालपुर में तनाव

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2017 8:25 AM

विज्ञापन

कोलकाता. फेसबुक में एक युवक द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने को लेकर पोर्ट इलाके के इकबालपुर में लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस पोस्ट के खिलाफ इलाके के कुछ लोग गुस्से में आकर उसे पोस्ट करनेवाले युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. पुलिस जब युवक को पूछताछ […]

विज्ञापन
कोलकाता. फेसबुक में एक युवक द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने को लेकर पोर्ट इलाके के इकबालपुर में लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस पोस्ट के खिलाफ इलाके के कुछ लोग गुस्से में आकर उसे पोस्ट करनेवाले युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. पुलिस जब युवक को पूछताछ के लिए बुलाने घर गयी तो युवक फरार था.

इसके कारण उसके पिता को थाने में पूछताछ के लिए पुलिस ले आयी. इसके बाद से इलाके के लोग युवक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं. खबर लिखे जाने तक इकबालपुर थाने की पुलिस के अलावा विभागीय डीसी इलाके के लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola