वारदात: शादी के नौ साल बाद भी नहीं मिटी दहेज की भूख, तीन बच्चों की मां की हत्या

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2017 9:05 AM

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. विवाह के नौ साल बाद दो बेटे और एक बेटी का पिता बनने के बाद भी दहेज का लालच नहीं गया. आरोप है कि पति जावेदुल इस्लाम ने अपने छोटे भाई की मदद से अपनी पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी. मयनागुड़ी प्रखंड अंतर्गत साप्टिबाड़ी इलाके में घटी घटना के बाद मयनागुड़ी थाने […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. विवाह के नौ साल बाद दो बेटे और एक बेटी का पिता बनने के बाद भी दहेज का लालच नहीं गया. आरोप है कि पति जावेदुल इस्लाम ने अपने छोटे भाई की मदद से अपनी पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी. मयनागुड़ी प्रखंड अंतर्गत साप्टिबाड़ी इलाके में घटी घटना के बाद मयनागुड़ी थाने में मृत गृहवधू रूना परवीन (27) के पिता ने शिकायत दर्ज करायी. उसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में पति जावेदुल इस्लाम और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

थाने में दर्ज शिकायत में गृहवधू के पिता अबु बक्र और भाई फिरदौस ने बताया है कि नौ साल पहले धूपगुड़ी के खलाई गांव की रूना परवीन की शादी जावेदुल इस्लाम से करायी गयी. तीन संतान होने के बावजूद जावेदुल अपनी बीवी पर दहेज में मोटी रकम लाने के लिये दबाव देता था.

इसको लेकर समय-समय पर वह उस पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करता था. शनिवार को रूना को मारपीट कर जबरन उसके मुंह में जहर डाल दिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी. उसे जब निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घाषित कर दिया. डीएसपी सदर मानवेंद्र दास ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola