चोर पकड़ने के लिए ट्रेन से कूद गयी छात्रा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2017 9:03 AM
विज्ञापन
कोलकाता. महानगर स्थित भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज की 19 वर्षीय एक छात्रा ने चोर को पकड़ने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. चोर उसका स्मार्टफोन लेकर भाग रहा था. इस प्रयास में छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. हालांकि अन्य यात्रियों ने चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. यह […]
विज्ञापन
कोलकाता. महानगर स्थित भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज की 19 वर्षीय एक छात्रा ने चोर को पकड़ने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. चोर उसका स्मार्टफोन लेकर भाग रहा था.
इस प्रयास में छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. हालांकि अन्य यात्रियों ने चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. यह घटना रविवार सुबह दक्षिण 24 परगना के आकरा रेलवे स्टेशन पर हुई.
छात्रा का नाम कोमल परिदा है. उसे पहले स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, वहां से चिकित्सकों ने मल्लिक बाजार स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजी रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम शमीम मोल्ला (20) है. वह ड्रग एडिक्ट है. नशा के लिए वह चोरी-छिनताई करता है. सोमवार को उसे अलीपुर अदालत में पेश किया जाएगा. छात्रा के परिवारवालों के बयान पर आरोपी के खिलाफ बालीगंज जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










