ePaper

ना लग्जरी कार, ना हेलिकॉप्टर... दुल्हन को बैलगाड़ी से ले गया इंजीनियर दूल्हा, देखें वीडियो

Updated at : 02 May 2025 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को ले जाने न तो किसी लग्जरी या नॉर्मल गाड़ी में आया है. लड़का पुराने जमाने की तरह अपनी दुल्हनियां को बैलगाड़ी में लेकर पहुंचा है.

विज्ञापन

Viral Video: आज के आधुनिक युग में शादी में लोग काफी खर्चा करते हैं. शादी में लग्जरी गाड़ियों की लाइने लगी रहती हैं. यहां तक कि कई बार ये देखने को मिलता है कि दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर से हुई है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को ले जाने न तो किसी लग्जरी या नॉर्मल गाड़ी में आया है. लड़का पुराने जमाने की तरह अपनी दुल्हनियां को बैलगाड़ी में लेकर पहुंचा है.

जानें पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव क्षेत्र के गांव जरियाई गांव का मामला है. जहां शादी के बाद दुल्हा-दुल्हन बैलगाड़ी पर सवार होकर अपने घर के लिए रवाना हुए. इस दौरान बैलों को फूलों की माला के साथ गाड़ी को पर्दे और फूलों के साथ अच्छे से सजाया गया था. सड़क पर बैलगाड़ी को देखकर लोग हैरत में पड़ गए. दूल्हे के पिता ने इस मामले को लेकर बताया कि खेती से जुड़े होने के कारण दुल्हन की विदाई बैलगाड़ी से कराई गई है. इसके अलावा, दूल्हे के पिता ने बताया कि बेटे की शादी बिना दहेज के कई गई है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को… खून से चिट्ठी लिखकर डोनांल्ड ट्रंप से की बड़ी मांग

यह भी पढ़ें- Video: जाति जनगणना क्यों नहीं? सदन में गरजे थे जब मुलायम सिंह, अखिलेश ने शेयर किया वीडियो

सिविल इंजीनियर है लड़का

बैलगाड़ी से अपनी दुल्हन की विदाई करने वाला दूल्हा अभिजीत सिविल इंजीनियर है. वहीं जिस लड़की का नाम बबली विश्वकर्मा है, जो कि मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक विद्यालय में अध्यापिका के तौर पर काम कर रही है.

देखें वीडियो

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola