कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का 'सुपर एक्शन प्लान', लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं

Updated:
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य आगामी पर्वों के लिए तैयारियों की गहन समीक्षा की है. उन्होंने सुरक्षा, कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, श्रावणी शिवरात्रि, चेहल्लुम, स्वतंत्रता दिवस, बरावफात और रक्षाबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सभी पर्वों के दौरान सुरक्षा, कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

विज्ञापन

सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी सतर्कता तथा संवेदनशीलता के साथ काम करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

ड्रोन से होगी निगरानी

सीएम योगी ने संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों और फेक न्यूज के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जोर

मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस, पेयजल, साफ-सफाई और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

मिलावट पर होगी कार्रवाई

सीएम योगी ने खाद्य सुरक्षा को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों, ओवर बिलिंग करने वालों और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अव्यवस्था पर सख्त रुख

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने, अराजकता फैलाने या यात्रा में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पैदा करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि सभी धार्मिक और राष्ट्रीय पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें.

Also Read: यूपी में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का हुंकार, बारिश के बीच सड़कों पर उतरे हजारों युवा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola