अखिलेश यादव अपनी हार मान चुके हैं : अमित शाह

Updated at : 18 Feb 2017 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश यादव अपनी हार मान चुके हैं : अमित शाह

गोरखपुर : भाजपा नेता अमित शाह ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और कांग्रेस-सपा गठबंधन पर जोरदार हमला किया. अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव अपनी हार मान चुके हैं. उन्होंने कहा कि यह एक अपवित्र गठबंधन है. अमित शाह ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा प्रदेश में […]

विज्ञापन

गोरखपुर : भाजपा नेता अमित शाह ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और कांग्रेस-सपा गठबंधन पर जोरदार हमला किया. अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव अपनी हार मान चुके हैं. उन्होंने कहा कि यह एक अपवित्र गठबंधन है.

अमित शाह ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा प्रदेश में दो तिहाई बहुमत हासिल करेगी. उन्होंने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि पीएम मोदी किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते क्योंकि यह केंद्र सरकार का काम है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में मोदी जी की लहर नहीं सुनामी है. हमने महिलाओं को सबसे ज्यादा टिकट दिये हैं और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ायी है.
उन्होंने कहा चुनाव के बाद हमारा मुख्यमंत्री तय हो जायेगा. हम सरकार बनायेंगे. तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसे खत्म करने का समय आ गया है. कांग्रेस-सपा में ऐसे लोग हैं, जिन्हें जन्म से ही सबकुछ मिल गया है. ये लोग शहजादे हैं. उन्होंने कहा कहीं बसपा है तो कहीं सपा है लेकिन हम सब जगह हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola