कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जायेंगे नरेंद्र मोदी

Updated at : 21 Dec 2016 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जायेंगे नरेंद्र मोदी

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आएंगे और यहां चार घंटे 35 मिनट के ठहराव के दौरान वह कुल चार योजनाओं की आधारशिला रखने के साथ एक योजना का लोकार्पण करेंगे. साथ ही, वह डीरेका में भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे. प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आएंगे और यहां चार घंटे 35 मिनट के ठहराव के दौरान वह कुल चार योजनाओं की आधारशिला रखने के साथ एक योजना का लोकार्पण करेंगे. साथ ही, वह डीरेका में भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय से जिला प्रशासन को प्राप्त प्रोटोकाल में यह जानकारी दी गयी है.

अपर जिला अधिकारी (प्रोटोकाल) विद्या शंकर सिंह ने बताया कि प्रधानमत्री कल वायुसेना के विमान से पूर्वाह्न 10.35 बजे बाबतपुर हवाईअड्डे पर उतरेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से 11 बजे बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे. सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार पहुंचेंगे. वहां वह सर सुंदर लाल अस्पताल के अंग के रूप में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर के साथ अत्याधुनिक शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आईएमएस बीएचयू की आधारशिला रखेंगे.

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता भवन में ही पीएम मोदी बीएचयू में संप्रति चल रहे आठ दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत मनोज जोशी निर्देशित चाणक्य नाटक का मंचन देखेंगे और उसके कलाकारों से संवाद करेंगे.सिंह ने बताया कि मोदी बीएचयू से कार से कबीर नगर पहुंचेंगे. वह वहां वाराणसी शहर में व्यवस्थित बिजली आपूर्ति के लिए आईपीडीएस द्वारा करायी जा रही भूमिगत केबलिंग और हृदय योजना के अंतर्गत हैरिटेज लाइटिंग के कार्यों का निरीक्षण करेंगे.
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कबीर नगर से कार से ही डीजल रेल इंजन कारखाना (डीरेका) ग्राउंड पहुंचेंगे. वहां वह 150 बेड वाले ईएसआईसी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं बीआरएस हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे और वस्त्र मंत्रालय के ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर एवं क्रॉफ्ट म्यूजियम केंद्र का उद्घाटन करने के साथ कुछ योजनाओं व कार्यक्रमों की लांचिंग करेंगे.
सिंह ने बताया कि मोदी डीरेका ग्राउंड पर ही भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री डीरेका हेलीपैड से हेलीकॉफ्टर से बाबतपुर जाएंगे, जहां से अपराह्न 3.10 बजे वायुसेना के विमान से दिल्ली लौट जाएंगे.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कडे इंतजाम किये गये हैं. शीर्ष पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे. यह घेरा एसपीजी, एनएसजी कमांडो, खुफिया एजेंसियां, पारामिलिटरी फोर्स और पुलिस-पीएसी का होगा.
पीएम के दौरे के निमित्त बाबतपुर से डीरेका व बीएचयू तक नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है. पीएम की फ्लीट के निर्धारित रुट और आयोजन स्थलों पर डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ता और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट की ओर से तीन बार सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. फ्लीट के निर्धारित रुट के दोनों तरफ और डिवाइडर कट्स के बीच बैरिकेडिंग कर दी गयी है. कल पूर्वाह्न दस बजे से प्रधानमंत्री की वापसी तक शहर में रुट डायवर्जन भी किया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola