ePaper

इस दीपावली पर फूटेंगे मोदी बम और अमर सिंह फूलझड़ी

Updated at : 29 Oct 2016 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
इस दीपावली पर फूटेंगे मोदी बम और अमर सिंह फूलझड़ी

लखनऊ : इस बार की दीपावली पर उत्तर प्रदेश की राजनीति का भी असर देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि बाजार में यूपी की सियासत से जुड़े पटाखों की भरमार नजर आ रही है और कहना ना होगा कि इस बार दीपावली पर जहां मोदी बम फूटेगा वहीं रामगोपाल की लाल मिर्च […]

विज्ञापन

लखनऊ : इस बार की दीपावली पर उत्तर प्रदेश की राजनीति का भी असर देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि बाजार में यूपी की सियासत से जुड़े पटाखों की भरमार नजर आ रही है और कहना ना होगा कि इस बार दीपावली पर जहां मोदी बम फूटेगा वहीं रामगोपाल की लाल मिर्च भी. दीपावली बाजार में समाजवादी बम, अमर सिंह फुलझड़ी, मोदी बम और रामगोपाल लाल मिर्च बम की धूम है.

इस बार सर्जिकल स्ट्राइक बम भी बाजार में हैं. दरअसल पटाखा बनाने वाली कंपनियों ने प्रदेश की राजनीति से प्रेरित होकर अपने पटाखों का नामकरण किया है और चौंकाने वाली बात यह है कि इसका उन्हें फायदा भी मिल रहा है. इन आकर्षक नामों वाली पटाखों की डिमांड इस बार प्रदेश में बहुत है.

वहीं आज हनुमान जयंती की भी धूम है. इलाहाबाद में आज इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गयी. साथ ही बाजारों में दीपावली की खरीदारी करने वालों की भी भीड़ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola