ePaper

सात अक्तूबर को आजमगढ़ से मुलायम करेंगे चुनाव अभियान की शुरुआत

Updated at : 05 Sep 2016 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
सात अक्तूबर को आजमगढ़ से मुलायम करेंगे चुनाव अभियान की शुरुआत

लखनऊ : विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर अब उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने भी अपनी कमर कस ली है. खबर है कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सात अक्तूबर को अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में एक रैली करने वाले हैं. इस रैली […]

विज्ञापन

लखनऊ : विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर अब उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने भी अपनी कमर कस ली है. खबर है कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सात अक्तूबर को अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में एक रैली करने वाले हैं. इस रैली को सपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. इस रैली के जरिये समाजवादी पार्टी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी.

उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए अधिसूचना तो अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन सभी पार्टियों ने शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया. आजमगढ़ में मायावती ने रैली कर सपा पर जमकर हमला भी बोला है. मतदाताओं को लुभाने के क्रम में सभी पार्टियां शतरंज की बिसात पर अपनी चाल चल रही हैं.

आजमगढ़ में मायावती की रैली भी सफल रही थी, ऐसे में सपा का यह प्रयास है कि उनकी रैली ऐसी हो कि वे मायावती को मात दे सकें. अखिलेश यादव ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अपने भाषण में यह दावा किया है कि उनकी सरकार प्रदेश में फिर से बनेगी. इसलिए सपा अपनी रैली से भी कुछ इसी तरह का संदेश देना चाहेगी.

चूंकि आजमगढ़ का पूर्वी उत्तर प्रदेश की सियासत में अहम स्थान है इसलिए इस रैली को लेकर सपा में खासा उत्साह है. सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि यह एक मेगा रैली होगी और इसी से पार्टी प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola