‘दर्द-ए-बनारस'' : मोदीजी सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए यहां आते हैं

Updated at : 31 Jul 2016 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
‘दर्द-ए-बनारस'' : मोदीजी सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए यहां आते हैं

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है. वह लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है और उसकी पोल खोल रही है. इसी क्रम में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘विकास के अभाव’ को लेकर उन पर निशाना साधा […]

विज्ञापन

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है. वह लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है और उसकी पोल खोल रही है. इसी क्रम में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘विकास के अभाव’ को लेकर उन पर निशाना साधा है. पार्टी की वेबासइट पर ‘दर्द-ए-बनारस’ नामक शीर्षक से वाराणसी की समस्याओं का उल्लेख किया जा रहा है. कांग्रेस ने वाराणसी के स्थानीय लोगों के साक्षात्कार पोस्ट किए जिनमें लोग कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के चुने के बाद से दो साल में वहां कुछ नहीं बदला.

स्थानीय निवासी अजीत सिंह ने कहा, ‘‘मोदीजी सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए यहां आते हैं.’ गोपाल का कहना है कि गंगा नदी इतनी दूषित हो गई है कि उन्होंने स्नान करना बंद कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘मोदीजी भले ही यहां आए हों और ऐलान किया कि उनको मां गंगा ने बुलाया है, लेकिन इस नदी की बेहतरी के लिए कुछ नहीं हुआ.’

ब्रजेश सिंह कहते हैं कि गंगा नदी की सफाई ‘लोकप्रियता पाने का हथकंडा’ बन गई है. वाराणसी में चाय विक्रेता मनु साहनी का कहना है, ‘‘मैंने सोचा कि जब एक चाय वाला सत्ता में आएगा तो, अच्छे दिन आएंगे. परंतु ऐसा नहीं हुआ.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola