प्रसिद्ध तबला वादक पंडित लच्छू महाराज का निधन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
वाराणसी : प्रसिद्ध तबला वादक पंडित लच्छू महाराज का कल देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया वे 72 वर्ष के थे. बनारस घराने के प्रसिद्ध तबला वादक लच्छू महाराज पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका निधन बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में हुआ. लच्छू महाराज ने बनारस […]
विज्ञापन
वाराणसी : प्रसिद्ध तबला वादक पंडित लच्छू महाराज का कल देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया वे 72 वर्ष के थे. बनारस घराने के प्रसिद्ध तबला वादक लच्छू महाराज पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका निधन बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में हुआ.
लच्छू महाराज ने बनारस घराने की तबला बजाने की परंपरा को आगे बढ़ाया. वे सादगी पसंद थे यही कारण है कि उन्होंने किसी भी सम्मान को स्वीकार नहीं किया. उनके कई प्रशंसक देश और विदेश में हैं लेकिन उन्होंने कभी भी लाइम लाइट में रहना पसंद नहीं किया. लच्छू महाराज बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा के मामा थे. उनके निधन की खबर सुनकर गोविंदा तुरंत वहां के लिए रवाना हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










