अमित शाह ने दलित परिवार के साथ भोजन किया

वाराणसी : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के जोगियापुर गांव में एक दलित परिवार के साथ भोजन किया. किसानों की एक रैली को संबोधित करने के लिए इलाहाबाद जाते समय शाह ने जोगियापुर में रककर गिरजाप्रसाद बिंद और इकबाल बिंद के […]
वाराणसी : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के जोगियापुर गांव में एक दलित परिवार के साथ भोजन किया. किसानों की एक रैली को संबोधित करने के लिए इलाहाबाद जाते समय शाह ने जोगियापुर में रककर गिरजाप्रसाद बिंद और इकबाल बिंद के परिवार के साथ दोपहर का भोजन किया. गिरजा प्रसाद और इकबाल दलित समुदाय से हैं.
भाजपा के मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने कहा कि भाजपा प्रमुख ने बिंद के परिजनों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया. शाह के शहर में आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त ढंग से स्वागत किया. इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर दलित परिवार के साथ भोजन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




