लापता हुआ सांड, खोजकर लाने वाले को 50 हजार इनाम

Updated at : 13 Apr 2016 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
लापता हुआ सांड, खोजकर लाने वाले को 50 हजार इनाम

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के थाने में एक जानवर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. मामला बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के सारनाथ का है. थाने में एक सांड के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसका नाम बादशाह बताया जा रहा है. इस सांड की तलाश में मालिक के साथ-साथ अब वाराणसी […]

विज्ञापन

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के थाने में एक जानवर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. मामला बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के सारनाथ का है. थाने में एक सांड के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसका नाम बादशाह बताया जा रहा है. इस सांड की तलाश में मालिक के साथ-साथ अब वाराणसी पुलिस भी जुट गई है. सांड के मालिक ने ‘बादशाह’ को खोजकर लाने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

इस सांड की तलाश के लिए शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें उसकी फोटो के साथ उसका हुलिया लिखा हुआ है. इस पोस्टर में बादशाह को ढूंढने वाले को 50,000 रुपये इनाम देने संबंधी बातें भी लिखी गई है. जिस व्यक्ति का ये सांड है वो इसके बिना जीने की कल्पना नहीं करने की बात कर रहा है.

सांड के मालिक का नाम मनोज पांडेय बताया जा रहा है. ‘बादशाह’ नाम वाला यह सांड पिछले 8 दिनों से लापता है. मनोज ने सारनाथ थाने में सांड के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola