UP में वाराणसी से सपा ने दिया गैंगेस्टर को MLC का टिकट

Updated at : 03 Feb 2016 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
UP में वाराणसी से सपा ने दिया गैंगेस्टर को MLC का टिकट

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. सत्ताधारी पार्टी समाजवादी पार्टी ने अपने 31 उम्मीदवारों की लिस्ट बुधवार को जारी कर दी.जिसमें युवा चेहरों को जगह दी गयी है. सपा ने जिस उम्मीदवार को वाराणसी से विधान परिषद का टिकट दिया है उसे लेकर विवाद सियासत […]

विज्ञापन

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. सत्ताधारी पार्टी समाजवादी पार्टी ने अपने 31 उम्मीदवारों की लिस्ट बुधवार को जारी कर दी.जिसमें युवा चेहरों को जगह दी गयी है. सपा ने जिस उम्मीदवार को वाराणसी से विधान परिषद का टिकट दिया है उसे लेकर विवाद सियासत शुरू हो गयी है. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक जिस अमीरचंद्र पटेल में सपा ने वाराणसी से टिकट दिया है उसपर संगीन अपराधों के 28 मामले दर्ज हैं जिसमें हत्या और बलात्कार भी शामिल है.

प्रशासन ने अमीरचंद्र पटेल को भूमाफिया भी कहा है. अमीरचंद के बारे में कहा जाता है कि उसने सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी से लोकसभा का चुनाव 2004 में लड़ चुका है. खबरों के मुताबिक अमीरचंद्र पटेल हमेशा सत्ताधारी दल के साथ बना रहता है ताकि अपनी दादागीरी दिखा सके. अमीरचंद्र कई साल जेल की सजा भी काट चुका है. वाराणसी के पार्टी जिला इकाई द्वारा विरोध के बाद भी सपा ने अमीरचंद्र को टिकट दिया है जिसकी वजह से वाराणसी में पार्टी के अंदर काफी खलबली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola