ePaper

चुनावी रंजिश का लिया बदला, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

Updated at : 28 Dec 2015 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
चुनावी रंजिश का लिया बदला, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

मिर्जापुर : बदले की आग कब किसको जलाकर खाक कर दे कहना मुश्किल है. बदले की आग में लोग मानवता को शर्मसार करने से बाज नहीं आते. उत्तर प्रदेश में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यूपी में पंचायत चुनाव के नतीजे आ गए. सबकुछ निबट गया लेकिन बदले की आग अभी भी सुलग […]

विज्ञापन

मिर्जापुर : बदले की आग कब किसको जलाकर खाक कर दे कहना मुश्किल है. बदले की आग में लोग मानवता को शर्मसार करने से बाज नहीं आते. उत्तर प्रदेश में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यूपी में पंचायत चुनाव के नतीजे आ गए. सबकुछ निबट गया लेकिन बदले की आग अभी भी सुलग रही है. मिर्जापुर से जीतने वाली एक महिला की नबालिग बेटी से पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

महिला के विरोधियों ने उसकी नबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इतनी प्रताड़ना दी की उस लड़की ने खुदकुशी कर ली. वैसे कहने को तो उत्तर प्रदेश में समाजवादियों की सरकार है. आम लोगों को सुरक्षा मुहैया कराना सरकार का काम है. लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि की बेटी के साथ हुई यह घटना यूपी में कानून व्यवस्था का पोल खोलने के लिए काफी है. जानकारी के मुताबिक महिला के विरोधई गुट वालों ने लड़की से दुष्कर्म किया और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से भी मना कर दिया. कानून की उदासिनता से क्षुब्ध उस लड़की ने मजबूरी में आत्महत्या कर लिया. आत्महत्या की बात सुनने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की बुधवार को जब अपने घर में सो रही थी उसी वक्त दो लोगों ने उसको घर से किडनैप कर लिया और उन्होंने उसे एक मैदान में ले जाकर दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस मामले में पप्पु और बिंदू नाम के दो आरोपियों को पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola