राम मंदिर निर्माण के लिए शिला एकत्र करेगी विहिप

Updated at : 17 Jun 2015 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए शिला एकत्र करेगी विहिप

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराते हुए विहिप ने मंगलवार को कहा कि वह यहां मंदिर निर्माण की खातिर शिला एकत्रित करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी. साथ ही उसने मुस्लिम समुदाय से कोई अड़चन पैदा नहीं करने के लिए भी कहा है. विश्व हिन्दू परिषद् के नेता अशोक सिंघल ने कहा, राम मंदिर […]

विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराते हुए विहिप ने मंगलवार को कहा कि वह यहां मंदिर निर्माण की खातिर शिला एकत्रित करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी. साथ ही उसने मुस्लिम समुदाय से कोई अड़चन पैदा नहीं करने के लिए भी कहा है.

विश्व हिन्दू परिषद् के नेता अशोक सिंघल ने कहा, राम मंदिर निर्माण के लिए 2.25 लाख घन फुट शिला की जरुरत है और 1.25 लाख घन फुट शिला अयोध्या में विहिप के मुख्यालय में तैयार है. बाकी एक लाख घन फुट शिला देशभर के हिन्दू श्रद्धालुओं से एकत्र किए जाएंगे. सिंघल ने कहा कि एक साल के अंदर शिला एकत्र किए जाएंगे और अयोध्या में जमा किए जाएंगे.

राम जन्म भूमि न्यास की कार्यकारी निकाय की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंघल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए पत्थरों पर नक्काशी के काम में तेजी लाई जाएगी ताकि एक वर्ष के अंदर निर्माण के लिए सभी पत्थर तैयार हो जाएं. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय अगर शांति से रहना चाहता है तो उसे अयोध्या, मथुरा और काशी पर से अपना दावा छोड़ देना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola