नीता अंबानी का बर्थ डे, दशाश्वमेध घाट पर महाआरती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2014 8:30 AM

विज्ञापन

वाराणसी : देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट को विशेष रूप से सजाया गया. गंगा आरती का नजारा भी और दिनों से अधिक भव्य था. देव दीपावली से पांच दिन पहले महाआरती का आयोजन […]

विज्ञापन

वाराणसी : देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट को विशेष रूप से सजाया गया. गंगा आरती का नजारा भी और दिनों से अधिक भव्य था. देव दीपावली से पांच दिन पहले महाआरती का आयोजन किया गया. घाट को फूलों से सजाया गया.

आतिशबाजी हुई और लाइट एंड साउंड शो ने नजारे में चार चांद लगा दिये. काशी विश्वनाथ मंदिर में नीता की लंबी आयु की कामना और रु द्राभिषेक करने के बाद सारे मेहमान दशाश्वमेध घाट पहुंचे. यहां काशीवासियों ने खुले दिल से उनका अभिनंदन किया. नीता ने भी आत्मीयता से सबका अभिवादन स्वीकार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola