बिस्मिल्लाह खान की शहनाई चोरी

वाराणसी : भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की शहनाई उनके घर से ही चोरी हो गयी है. खास बात यह है कि बिस्मिल्लाह खान के छोटे बेटे ने अपने बड़े भाई पर शहनाई चोरी करने का आरोप लगाया है. खान के छोटे बेटे नाजिम हुसैन ने ही चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी. यहां […]
वाराणसी : भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की शहनाई उनके घर से ही चोरी हो गयी है. खास बात यह है कि बिस्मिल्लाह खान के छोटे बेटे ने अपने बड़े भाई पर शहनाई चोरी करने का आरोप लगाया है. खान के छोटे बेटे नाजिम हुसैन ने ही चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी. यहां तक कि उनके परिवार ने सीबीआइ जांच की मांग भी कर डाली है.
31 अगस्त 2008 को बिस्मिल्लाह खान का निधन हो गया था. उनके निधन के बाद से ही उनकी शहनाई घर के एक कमरे में रखी थी. यह कमरा बंद रहता था, चोरी का पता तब चला जब किसी काम के लिए वो कमरा खोला गया. उस्ताद बिस्मिलाह को इस शहनाई से बेहद लगाव था, यहां तक कि जब वो सोते थे तब भी इसे सिरहाने रखते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




