ePaper

अमित शाह ने कहा - वायुसेना का हमला आतंकवाद को कतई सहन नहीं करने की नीति का प्रमाण

Updated at : 26 Feb 2019 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह ने कहा - वायुसेना का हमला आतंकवाद को कतई सहन नहीं करने की नीति का प्रमाण

गौरहट (गाजीपुर) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि आतंकवाद और आतंकवादियों के विरुद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनायी है तथा पाकिस्तानी सीमा में भारतीय वायु सेना के ताजा हवाई हमले इसका प्रमाण हैं. भाजपा के कमल ज्योति संकल्प अभियान का शुभारंभ करते हुए शाह […]

विज्ञापन

गौरहट (गाजीपुर) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि आतंकवाद और आतंकवादियों के विरुद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनायी है तथा पाकिस्तानी सीमा में भारतीय वायु सेना के ताजा हवाई हमले इसका प्रमाण हैं.

भाजपा के कमल ज्योति संकल्प अभियान का शुभारंभ करते हुए शाह ने सवाल किया कि देश की सुरक्षा, गठबंधन के लोग सुनिश्चित करेंगे या मोदी? उन्होंने साथ ही यह पूछा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब कौन दे सकता है? आतंकवाद का सफाया कौन कर सकता है? देश के अर्थ तंत्र को कौन मजबूत बना सकता है? भारत को दुनिया में ऊंचाई तक कौन पहुंचा सकता है? भाजपा अध्यक्ष ने कहा, यह सब काम सिर्फ नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. ऐसे में 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायें. वायु सेना के हवाई हमले का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद देशवासियों की ये मांग थी कि ऐसी कार्रवाई हो कि दुश्मन ऐसी घटना दोबारा करने से पहले दस बार सोचे.

मंगलवार की तड़के वायुसेना ने पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) में छिपे आतंकवादियों पर हवाई हमला कर उनका खात्मा किया है. शाह ने कहा कि कमल ज्योति संकल्प अभियान गाजीपुर जिले से इसलिए शुरू किया है क्योंकि ये महाराज सोहेलदेव और वीर अब्दुल हमीद की भूमि है, जिन्होंने दुश्मन के दांत खट्टे कर दिये थे. भाजपा अध्यक्ष ने एक लाभार्थी के घर कमल दीप जलाया. शाह डोरूआ गांव में गोमती नदी तट पर नाव में बैठे और गौरहट तट पर उतरे. लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से देश भर में ‘कमल ज्योति अभियान’ की शुरुआत की है. इसके तहत पार्टी सरकार की जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थी लगभग 22 करोड़ गरीब घरों में संपर्क करेगी. इन लाभार्थियों को मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं में से किसी ना किसी तरह का लाभ मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola