ePaper

रिटायर्ड जवान रोकेंगे फाटक रहित क्रासिंग पर दुर्घटनाएं, रेलवे कर रहा रिटायर्ड जवानों की सेवा लेने की तैयारी

Updated at : 11 May 2018 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
रिटायर्ड जवान रोकेंगे फाटक रहित क्रासिंग पर दुर्घटनाएं, रेलवे कर रहा रिटायर्ड जवानों की सेवा लेने की तैयारी

वाराणसी / जौनपुर : कुशीनगर जिले में फाटक रहित क्रासिंग पर स्कूल वैन के ट्रेन की चपेट में आने से हुए बच्चों की मौत की पृष्ठभूमि में रेलवे अब ऐसी क्रासिंग पर सेवानिवृत्त जवानों और होमगार्ड जवानों को लगाने की तैयारी कर रहा है] ताकि कुशीनगर जैसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो. यहां एक निजी […]

विज्ञापन

वाराणसी / जौनपुर : कुशीनगर जिले में फाटक रहित क्रासिंग पर स्कूल वैन के ट्रेन की चपेट में आने से हुए बच्चों की मौत की पृष्ठभूमि में रेलवे अब ऐसी क्रासिंग पर सेवानिवृत्त जवानों और होमगार्ड जवानों को लगाने की तैयारी कर रहा है] ताकि कुशीनगर जैसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो. यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अव्वल तो फाटक क्रासिंगों को बंद करने पर रेलवे गंभीरता से विचार कर रहा है, लेकिन फिलहाल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गेट मित्र लगाने का फैसला किया गया है.

उन्होंने कहा कि अक्तूबर के अंत तक जो फाटक रहित क्रासिंग बच जायेंगे, वहां हम सेवानिवृत्त जवानों और होमगार्ड की तैनाती पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जवानों की अनुपब्धता की स्थिति में स्थानीय लोगों को ऐसी क्रासिंग पर तैनात किया जायेगा. सिन्हा ने कहा कि जौनपुर और पूरे उत्तर प्रदेश में 1947 से 2014 तक रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं पर जितना व्यय हुआ होगा, उससे ज्यादा कार्य 2014 से 2018 के बीच मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola