ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को बताया भारतीय राजनीति का ‘राजाबाबू’, सोशल मीडिया पर कही बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन

अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर

UP Politics News: सुभासपा प्रमुख और मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का 'राजाबाबू' बताया.

विज्ञापन

UP Politics News: लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले को लेकर योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा हमला बोला है. राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अपने राजनीतिक हितों के अनुसार PDA की नई-नई परिभाषाएं गढ़ते रहते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए उनके सामाजिक न्याय के दावों पर भी सवाल उठाए.

अखिलेश बताते हैं PDA का अलग-अलग मतलब: ओमप्रकाश राजभर

बतादें कि 24 जून को अखिलेश यादव ने लखनऊ में आदिवासी समाज को लेकर पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने PDA के A को आदिवासी से जोड़ा. इसको लेकर मंत्री राजभर ने निशाना साधते हुए पोस्ट में लिखा, “अखिलेश जी ने आज अपने PDA की नई व्याख्या की. उन्होंने कहा कि PDA में A का मतलब आदिवासी है. A को अल्पसंख्यक और अगड़ा वो, पहले ही बता चुके हैं. डर ये लग रहा है कि अखिलेश जी किसी दिन कोई सम्मेलन करते हुए यह न कह दें कि A का मतलब आंकवादी भी होता है!”

आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का आरोप

ओम प्रकाश राजभर ने आगे लिखा कि उनकी (अखिलेश यादव) सरकार अपने कार्यकाल के दौरान वाराणसी सीरियल ब्लास्ट, लखनऊ और फैजाबाद कोर्ट ब्लास्ट के आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले चुकी है. अखिलेश यादव अपने PDA के A के बारे में यह कह सकते हैं कि सपा के PDA का अर्थ ‘अगड़ा, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आतंकवादी’ होता है.

अखिलेश राजनीति के राजाबाबू- राजभर

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश जी की यह हरकतें देखकर मुझे “गोविंद” जी की फिल्म “राजा बाबू” याद आ रही है, जिसमें “गोविंदा” जी का किरदार कभी वकील, कभी डॉक्टर, कभी पुलिस अधिकारी और कभी नेता बनता है. सही मायने में कहा जाए तो अखिलेश जी भारतीय राजनीति के “राजा बाबू” ही हैं.

PDA के अलग-अलग मायने

आपको बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव PDA का नारा तो बुलंद करते हैं, लेकिन विरोधी दल उनपर आए दिन PDA के अलग-अलग मायने बताने का आरोप लगाता है. देखा गया है कि उन्होंने PDA को कभी P फॉर पिछड़ा, D से दलित और A फॉर अल्पसंख्यक बताया था तो कभी PDA के A को कई तरह से परिभाषित किया, जैसे- A से अगड़ा, A से आदिवासी और फिर इसमें महिलाओं को भी जोड़ने लगे. इसके अलावा अखिलेश यादव A फॉर आधी आबादी भी बता चुके हैं. इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए PDA में ब्राह्मणों को भी प्लस करने की कोशिश की और PDA+B बताया.

विधानसभा चुनाव से पहले राजभर का बड़ा हमला

ओपी राजभर इसके पहले भी सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साध चुके हैं. वे अखिलेश यादव के PDA को “पीट देगा अहीर”, “पीट देगा अल्पसंख्यक” (सपाई) की संज्ञा दे चुके हैं. राजभर ने एक पोस्ट में कहा था कि अखिलेश यादव दिनरात रट्टू तोता की तरह पीडीए-पीडीए की माला जपते रहते हैं, मगर उसी माला से उनके लोग राजभर समाज के लोगों का गला घोटने में सबसे आगे हैं.

यह भी पढ़ें: CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस संग मिलकर मुलायम की विरासत डुबो रही सपा

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola