CM योगी के लिए दूध लेकर पहुंचीं डिंपल यादव, बोलीं- RSS को चलाने के पैसे कहां से आते हैं?

Updated:
विज्ञापन

सांसद डिंपल यादव

UP Politics: समाजवादी सांसद डिंपल यादव ने CM योगी आदित्यनाथ के बयान पर तंज कसते हुए दूध से भरा डिब्बा लेकर संसद में विरोध जताया. उन्होंने RSS की फंडिंग और FCRA बिल पर सरकार से जवाब मांगे.

विज्ञापन

UP Politics: लखनऊ: यूपी की सियासत में सपा सांसद डिंपल यादव का अनोखा विरोध प्रदर्शन चर्चा में है. संसद में समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान डिंपल यादव दूध से भरा डिब्बा लेकर पहुंचीं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि यह दूध यूपी के मुख्यमंत्री के लिए है, क्योंकि उन्होंने राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले में कहा था कि ‘दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा’. डिंपल ने इसी बयान का हवाला देते हुए सरकार से आरएसएस के पंजीकरण और उसे मिलने वाले पैसों के स्रोत को लेकर भी सवाल किया. उनका यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ, जब एफसीआरए बिल को लेकर भी सियासी बहस तेज है.

डिंपल यादव ने FCRA बिल पर सरकार से मांगा जवाब

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने FCRA बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल के जरिए NGO और संगठनों पर दबाव बनाया जा सकता है. डिंपल यादव ने कहा कि महंगी जमीनों को जब्त करने और विदेश से अल्पसंख्यकों के लिए आने वाले चंदे पर रोक लगाने की कोशिश हो सकती है. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि अगर FCRA के तहत संगठनों की जांच हो रही है, तो RSS की स्थिति क्या है और क्या वह इस कानून के तहत पंजीकृत है? हम सरकार से जवाब मांगते हैं, कि ये जो आरएसएस का संगठन है, क्या ये रजिस्टर्ड है या नहीं है?

FCRA बिल को लेकर विपक्ष के विरोध पर बोले भाजपा सांसद

भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने FCRA बिल को लेकर विपक्ष के विरोध पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल विरोध करने से किसी समस्या का समाधान नहीं होगा. उन्होंने विपक्ष से बिल में कमियां बताने की मांग की. डिलिमिटेशन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को एक-तिहाई सीटों में प्रतिनिधित्व देने की दिशा में आगे बढ़ रही है, इसलिए महिलाओं के हक से जुड़े इस कदम को नहीं रोकना चाहिए. वहीं, भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने संसद में विपक्ष के लगातार हंगामे पर निराशा जताई. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित FCRA बिल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज सेवा के लिए आने वाले फंड का इस्तेमाल उसी उद्देश्य के लिए किया जाए, जिसके लिए उसे लिया गया है.

सांसद डिंपल यादव का सियासी अंदाज की चर्चा तेज

यूपी की सांसद डिंपल यादव का सियासी अंदाज इन दिनों अलग ही रंग में नजर आ रहा है. कभी युवाओं के प्रदर्शन में पहुंचकर पुलिस की लाठियों के सामने उनके साथ खड़ी दिखीं, तो कभी संसद में दान पात्र लेकर सरकार पर तंज कसा और 47 हजार रुपये चंदा जुटाया. अब सीएम योगी के लिए दूध लेकर पहुंचकर उन्होंने ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ वाले बयान पर पलटवार किया. विरोध के इन अलग-अलग तरीकों के जरिए डिंपल यादव लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: "विदेश से आने वाले पैसे से क्यों डर रही सरकार.." अखिलेश यादव ने FCRA-परिसीमन बिल पर BJP को घेरा


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola