5,200 में से चुना जाएगा सिर्फ एक, 11-12 अगस्त को अयोध्या में महा-इंटरव्यू, कौन बनेगा राम मंदिर का पहला CEO..

Updated:
विज्ञापन

अयोध्या राम मंदिर

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के संचालन के लिए पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है. 5200 आवेदनों में से चयनित 52 को 11 और 12 अगस्त को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है. इस इंटरव्यू के बाद तीन नामों का पैनल राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा जाएगा, जिसमें से एक का चयन CEO के रूप में होगा.

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में व्यवस्था के संचालन के लिए पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है. सेवानिवृत्त जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय चयन समिति ने CEO पद के लिए मिले करीब 5200 आवेदनों की स्क्रीनिंग पूरी कर ली है. चयनित आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है. साक्षात्कार 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में होगा.

11-12 अगस्त को होगा इंटरव्यू

राम मंदिर परिसर के पीएफसी में CEO पद के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. समिति साक्षात्कार के बाद तीन नामों का पैनल तैयार कर राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपेगी. यह पैनल 2 सितंबर को प्रस्तावित ट्रस्ट की बैठक में विचार के लिए रखा जाएगा. ट्रस्टियों की मंजूरी के बाद पैनल में शामिल किसी एक नाम की CEO के रूप में घोषणा की जाएगी.

ट्रस्ट के वरिष्ठ पदों पर भी होगा फैसला

राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि से इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका. वहीं निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि इस मामले में ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ही जानकारी देंगे. अंतरिम महासचिव ने CEO चयन की प्रक्रिया और इंटरव्यू की तारीखों की पुष्टि की है. 2 सितंबर की बैठक में पूर्णकालिक महासचिव और प्रवक्ता-सचिव की नियुक्ति पर भी विचार होने की बात कही गई है.

2020-21 से चढ़ावे के रिकॉर्ड की जांच

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच भी जारी है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आईजी किरन एस की अगुवाई में गठित एसआईटी अब ट्रस्ट के गठन के समय यानी 2020-21 से जुड़े रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है. पहले जांच 2024-25 और 2025-26 के वित्तीय वर्षों के लेखा-जोखा तक सीमित थी. अब पुराने कर्मचारियों को भी बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनसे दोबारा अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है.

खातों और पुराने अभिलेखों को भी खंगाला जा रहा

जांच टीम 2020-21 से 2023-24 तक के अभिलेखों की भी पड़ताल कर रही है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चालू, बचत और सावधि जमा खातों की जांच की जा रही है. बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी विभागीय जांच के तहत अयोध्या पहुंचकर पड़ताल कर चुकी है. एसआईटी को जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन भेजी जा रही है. एसआईटी प्रमुख आईजी किरन एस के साथ डीआईजी सोमेन वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर और बाराबंकी के एडीशनल एसपी जांच की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं.

Must Read- फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, बाइक ने मारी टक्कर फिर वाहन ने कुचला


विज्ञापन
Komal Agarwal

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola