फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, बाइक ने मारी टक्कर फिर वाहन ने कुचला

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे की सांकेतिक तस्वीर

UP News: फर्रुखाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो कांवड़ियों की जान चली गई. यह घटना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हुई, जहां बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे कांवड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया.

विज्ञापन

UP News: फर्रुखाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई पट्टी सकबाई के पास हुए हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई. आस्थानीय लोगों के अनुसार बताया जा रहा है कि पहले बाइक की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए, जिसके बाद तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे कांवड़िए

जानकारी के अनुसार, मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई पट्टी सकबाई के पास कांवड़िए सड़क से गुजर रहे थे. इसी दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों कांवड़िए सड़क पर गिर गए.इसी बीच तेज रफ्तार वाहन वहां से गुजरा और दोनों को कुचल दिया. हादसे में दोनों कांवड़ियों को गंभीर चोटें आईं. तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. दुर्घटना किस वाहन से हुई और हादसे की पूरी परिस्थितियां क्या थीं, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हुई है.

Input- Anjali

Must Read- एक ही शहर में CNG के दो अलग-अलग दाम, UP में 105 रुपये किलो पहुंची CNG, जानिए अपने शहर का हाल


विज्ञापन
Komal Agarwal

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola