एक ही शहर में CNG के दो अलग-अलग दाम, UP में 105 रुपये किलो पहुंची CNG, जानिए अपने शहर का हाल
यूपी में फिर महंगी हुई CNG
UP News: उत्तर प्रदेश के सीएनजी उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है. ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ और आगरा में सीएनजी की कीमत 3 रुपये प्रति किलो बढ़ा दी है. यह बढ़ोतरी 8 अगस्त से लागू हो गई है.
UP News: महंगाई के बीच उत्तर प्रदेश में सीएनजी इस्तेमाल करने वाले लोगों को एक बार फिर झटका लगा है. ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ और आगरा में सीएनजी की कीमत में 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है. वहीं अयोध्या, उन्नाव और सुल्तानपुर में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए हैं. नई दरें 8 अगस्त से लागू हो गई हैं. मई से अब तक सीएनजी की कीमत में 8.25 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो चुकी है.
लखनऊ-आगरा में 105 रुपये किलो हुई CNG
ग्रीन गैस के महाप्रबंधक (विपणन) प्रवीण सिंह के मुताबिक, लखनऊ और आगरा में सीएनजी की कीमत 102 रुपये से बढ़कर 105 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं अयोध्या, उन्नाव और सुल्तानपुर में सीएनजी अब 101.75 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी. पिछले चार महीनों में सीएनजी की कीमत में कुल 8.25 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है.
आगरा में दो कंपनियों के अलग-अलग रेट
आगरा में सीएनजी की आपूर्ति दो कंपनियों के जरिए होती है, इसलिए अलग-अलग क्षेत्रों में इसके दाम भी अलग हैं. जहां ग्रीन गैस लिमिटेड का नेटवर्क है, वहां सीएनजी 105 रुपये प्रति किलो मिल रही है. वहीं आगरा के कुछ हिस्सों में गेल गैस की आपूर्ति है, जहां कीमत 99 रुपये प्रति किलो है. यानी दोनों कंपनियों की सीएनजी कीमत में 6 रुपये प्रति किलो का अंतर है.
2021 से लगातार बढ़ती गई कीमत
गेल गैस ने 1 अगस्त को सीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद इसका रेट 99 रुपये हुआ. इससे पहले यह 98 रुपये प्रति किलो थी. वहीं ग्रीन गैस ने अब अपने बिक्री मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी की है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सीएनजी की कीमत 60.95 रुपये प्रति किलो थी. इसके बाद कई बार कीमतें बढ़ीं और 30 दिसंबर 2021 को यह 72.50 रुपये प्रति किलो हो गई. आगे चलकर कीमत 83.93 रुपये प्रति किलो तक पहुंची और लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा.
Must Read- हार्ट अटैक आने से पहले मिलेगा खतरे का सिग्नल, जानिए कैसे काम करेगा IIT कानपुर का ये खास बायोसेंसर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Komal Agarwal
कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










