12वीं पास छात्रों के लिए सुनहरा मौका, यूपी के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2 हजार सीटें खाली, ऐसे मिलेगा दाखिला
AKTU में एडमिशन का मौका
12वीं पास छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले का सुनहरा अवसर आया है। करीब 2,000 सीटें अभी भी खाली हैं और विशेष चरण की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है. यह सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश पाने का आखिरी मौका है.
UP News: 12वीं पास करके इंजीनियरिंग में दाखिला लेने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अभी भी करीब 2 हजार सीटें खाली हैं. खास बात यह है कि इन सीटों पर दाखिले के लिए विशेष चरण की काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है. वहीं, अब तक 30 हजार से ज्यादा नए रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं.
आखिरी दौर में पहुंची इंजीनियरिंग काउंसिलिंग
उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश की काउंसिलिंग अब आखिरी चरण में पहुंच गई है. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) की ओर से राजकीय इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए विशेष चरण की काउंसिलिंग शुरू की गई है. इस विशेष चरण में पुराने और नए राजकीय इंजीनियरिंग संस्थानों को मिलाकर करीब 2,000 सीटें खाली हैं. वहीं, निजी कॉलेजों को शामिल करने पर प्रदेश में कुल 74,395 सीटें खाली हैं. AKTU की ओर से अब तक प्रवेश के लिए पांच चरणों की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है. अब छठे चरण की विशेष काउंसिलिंग में 12वीं पास छात्र सीधे रजिस्ट्रेशन कर प्रवेश की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.
इन सरकारी कॉलेजों में खाली हैं सीटें
विशेष काउंसिलिंग के तहत अलग-अलग सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें उपलब्ध हैं. इनमें:
- IET लखनऊ: 238 सीटें
- कैश: 79 सीटें
- BIET झांसी: 247 सीटें
- KNIT सुल्तानपुर: 189 सीटें
वहीं, पुराने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में:
- राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा: 52 सीटें
- अंबेडकरनगर: 33 सीटें
- कन्नौज: 83 सीटें
- मैनपुरी: 118 सीटें
इसके अलावा नए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी कई सीटें खाली हैं:
- गोंडा: 210 सीटें
- बस्ती: 181 सीटें
- प्रतापगढ़: 221 सीटें
- मिर्जापुर: 100 सीटें, 12 अगस्त तक देनी होगी चॉइस
विशेष चरण की काउंसिलिंग में छात्रों के पास दाखिले के लिए अभी अच्छा मौका है. दरअसल, पहले के दो चरणों में सीट पाने वाले कुछ छात्रों ने बाद में अन्य उच्च स्तर के तकनीकी संस्थानों में सीट मिलने के बाद अपनी सीट छोड़ दी. इसी वजह से कई सीटें दोबारा खाली हो गई हैं. विश्वविद्यालय के अनुसार विशेष चरण में सोमवार देर रात तक रजिस्ट्रेशन हुए हैं. जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें 12 अगस्त तक अपनी चॉइस देनी होगी. इसके बाद 13 अगस्त को सीट अलॉटमेंट किया जाएगा. यानी 12वीं पास छात्रों के पास सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले का एक और मौका है. इच्छुक अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
Also Read : यूपी के 16.35 लाख कर्मचारियों को राहत, अब एलटीसी के लिए 15 दिन की छुट्टी लेना जरूरी नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











