UP के 12 अफसरों को राष्ट्रपति देंगी वीरता पदक, स्वतंत्रता दिवस पर 81 पुलिसकर्मी भी होंगे सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

12 अफसरों को राष्ट्रपति देंगी वीरता पदक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी पुलिस के 93 जांबाज अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा. इनमें 12 को वीरता पदक और 81 को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कार मिलेगा.

विज्ञापन

Independence Day Police Awards 2026 : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस के बहादुर और उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (Gallantry Medal) दिया जाएगा. वहीं, उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए 81 अन्य पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.

स्वतंत्रता दिवस पर होगा जांबाजों का सम्मान

15 अगस्त के अवसर पर देशभर में पुलिस और सुरक्षा बलों के उन जवानों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने कर्तव्य के दौरान असाधारण साहस दिखाया या लंबे समय तक उत्कृष्ट सेवा दी. इसी कड़ी में यूपी पुलिस के जवानों और अधिकारियों को भी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा.

एसटीएफ के शहीद निरीक्षक को मरणोपरांत वीरता पदक

यूपी पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को मरणोपरांत राष्ट्रपति का वीरता पदक प्रदान किया जाएगा. शामली में बदमाशों के साथ मुठभेड़ के दौरान उन्हें गोली लगी थी. ड्यूटी के दौरान उनके साहस और बलिदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है.

फायर सर्विस के 16 कर्मियों को भी वीरता पदक

यूपी पुलिस के अलावा फायर सर्विसेज के 16 कर्मियों को भी राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उनके साहस और कर्तव्य के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जाएगा.

उत्कृष्ट सेवा के लिए इन अधिकारियों को सम्मान

उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ध्रुव कांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, सहायक कमांडेंट देव नारायण यादव, सहायक कमांडेंट अजय कुमार त्रिपाठी और उप पुलिस अधीक्षक विकास श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं.

81 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक

वीरता पदक के अलावा यूपी के 81 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. इन सम्मानों के जरिए पुलिसकर्मियों की बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और लंबे समय से दी जा रही उल्लेखनीय सेवाओं को सम्मान दिया जाएगा.

इन 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक

नामपदपुरस्कार/सम्मान
अक्षय परवीर त्यागीउप-निरीक्षकजीएम में पहली बार
सुनील कुमारहेड कांस्टेबलजीएम में पहली बार
स्वर्गीय सुनील कुमारनिरीक्षकजीएम (मरणोपरांत)
दीपक कुमारहेड कांस्टेबलजीएम
बृजेश कुमार सिंहअतिरिक्त पुलिस अधीक्षकजीएम
संजय सिंहहेड कांस्टेबलजीएम
दीपक कुमारहेड कांस्टेबलजीएम में पहली बार
मुनीराज जी, आईपीएसवरिष्ठ पुलिस अधीक्षकजीएम
सत्यजीत गुप्ता, आईपीएसअतिरिक्त पुलिस अधीक्षकजीएम
नरेंद्र कुमारनिरीक्षकजीएम
आदेश त्रिपाठीहेड कांस्टेबलजीएम
प्रशांत कुमारहेड कांस्टेबलजीएम

Also Read : UP में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का फैसला, जानें किसे मिलेगा अंतरजनपदीय तबादले का लाभ


विज्ञापन
रवि रंजन कुमार

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola