दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे खुलने की तैयारी, जाम से मिल सकती है राहत,कांवड़ यात्रा के कारण बदली यातायात व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

बैरिकेडिंग के बाद घंटों रेंगते रहे वाहन

UP News: सावन की कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है, जिससे गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में सोमवार को भारी जाम लग गया. प्रशासन ने एक्सप्रेसवे को जल्द खोलने की तैयारी की है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

UP News: सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था बदलने से सोमवार को गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में जाम लग गया. डाक कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे बड़ी संख्या में शिवभक्तों के लिए दिल्ली से मेरठ जाने वाली लेन आरक्षित कर दी गई, जबकि गाजियाबाद की तरफ से मार्ग पहले ही बंद था. सामान्य वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर भेजे जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग, सर्विस लेन, मेरठ रोड और जीटी रोड पर दबाव कई गुना बढ़ गया.

बैरिकेडिंग के बाद घंटों रेंगते रहे वाहन

एक्सप्रेसवे के विजयनगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक और डासना प्रवेश बिंदुओं पर बैरिकेडिंग होने के बाद वाहनों को एनएच की ओर मोड़ा गया. इससे कई स्थानों पर गाड़ियां करीब तीन घंटे तक रेंगती रहीं और कार्यालय से लौट रहे लोगों को लंबा समय जाम में बिताना पड़ा. हापुड़ तिराहे, घंटाघर फ्लाईओवर, राजनगर एक्सटेंशन, आंबेडकर रोड, मोहननगर, हिंडन रोड और शालीमार गार्डन की सड़कों पर भी यातायात प्रभावित रहा. मोदीनगर कांवड़ मार्ग पर भी दिनभर शिवभक्तों की आवाजाही बनी रही.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आज खुलने की उम्मीद

प्रशासन के अनुसार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को सोमवार शाम या देर रात के बाद सामान्य वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है. इसके खुलने पर प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव कम होने और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. गाजियाबाद में 294 शिविर, 120 मेडिकल टीमें और 2000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे तैनात हैं, ताकि शिवभक्तों तथा आम यात्रियों की आवाजाही सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे.

यह भी देखें: वाराणसी के दालमंडी में बनेगी मॉडल रोड: 17.4 मीटर चौड़ी सड़क, हेरिटेज लाइट्स और ग्रीन एरिया से बदलेगी तस्वीर


विज्ञापन
नटवर कुमार

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola