Mahakumbh 2025: 26 फरवरी के बाद भी जारी रहेगा महाकुंभ? अखिलेश यादव ने समय सीमा बढ़ाने की मांग की
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Feb 2025 8:17 PM
Maha kumbh Akhilesh Yadav
Mahakumbh 2025: 13 जनवरी से जारी प्रयागराज महाकुंभ में अब तक 51 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाकुंभ की समय सीमा बढ़ाने की मांग की दी है.
Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर यूपी सूचना विभाग ने रविवार को आंकड़ा जारी किया. जिसके अनुसार 15 फरवरी तक 51.47 करोड़ से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई. रविवार शाम 4 बजे तक 1.18 करोड़ लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ की समय सीमा को बढ़ाने की मांग की. उन्होंने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट लिखा. उन्होंने महाकुंभ को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी हमला बोला.
मेले को कुछ और दिनों के लिए बढ़ा दिया जाए : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने महाकुंभ की समय सीमा बढ़ाने की मांग करते हुए लिखा, मेले के खराब इंतजाम और बीसों किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर होने की वजह से लाखों-करोड़ों बड़े-बुजुर्ग यहां नहीं आ पाए. महंगाई की वजह से गरीब यहां तक नहीं पहुंच पाए. और तो और प्रयागराज के लाखों स्थानीय निवासी भी जाम और मेहमानों की वजह से स्नान नहीं कर पाये. इसलिए हमारी मांग है कि मेले में व्यवस्थाओं को कुछ और दिनों के लिए बढ़ा दिया जाए जिससे जो वृद्ध, गरीब या प्रयागराजवासी स्नान से वंचित रह गये हैं, उनको पुण्य कमाने का अवसर मिल सके.
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh Mela Special Trains: दिल्ली भगदड़ के बाद 4 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की घोषणा, रेलवे का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव का दावा महाकुंभ में 60 करोड़ से अधिक लोग कर चुके हैं स्नान
अखिलेश यादव ने महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या को लेकर सरकार के इतर दावा कर दिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “हमारा तो मानना है कि महाकुंभ में लगभग 60 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं. सरकार इसलिए आंकड़ा घटाकर दिखा रही है क्योंकि कल को जब इंटरनेशनल मीडिया या यूनिवर्सिटी इस मेले के Administration & Management के बारे में Study करेगा तो पाएगा कि जितने लोग आए थे, उनके हिसाब से उचित प्रशासन और प्रबंधन नहीं किया गया था. जो भाजपा सरकार की नाकामी है. इसीलिए मेला फेल हो जाने के बाद ये जानबूझकर कम गिनती दिखा रहे हैं. ये मंच से मेले के बारे में चाहे कुछ बोलें लेकिन मन से ये भी जानते हैं कि मेले की असफलता के पीछे उनकी अपनी कमियां-खामियां रही हैं, जिससे देश और दुनिया में उप्र की छवि को बहुत ठेस पहुंची है.
यह भी पढ़ें: New Delhi Railway Station Stampede: बच्चों के स्कूल बैग…, आधा खाया हुआ खाना… और बिखरे सामान, भगदड़ के बाद ऐसा था मंजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










