यूपी में फिर से सक्रिय हुआ मानसून पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

पूर्वी जिलों में भारी बारिश

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से पूर्वी जिलों में तेज बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. राजधानी लखनऊ में भी शुक्रवार से तेज बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने जा रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार से राज्य के पूर्वी हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां काफी तेज हो जाएंगी. इसके प्रभाव से कई जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. राजधानी लखनऊ में भी गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में धूप भी निकलेगी. हालांकि, शुक्रवार को शहर में मध्यम से भारी बारिश के पूरे आसार हैं.

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से मौसम में बदलाव

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसूनी ट्रफ रेखा के यूपी की ओर खिसकने से यह बदलाव आ रहा है. इसके चलते गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, सोनभद्र, संतकबीरनगर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे पूर्वी जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने (वज्रपात) की भी चेतावनी जारी की गई है. इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

राजधानी में तापमान गिरेगा, शुक्रवार शाम होगी तेज वर्षा

लखनऊ में गुरुवार तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. शुक्रवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि शाम से रात तक झमाझम बारिश हो सकती है. इस बारिश के कारण अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. बुधवार को लखनऊ का अधिकतम पारा सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लगभग 10 दिनों के बाद राजधानी सहित करीब 20 जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड हुआ था.

Must Read: https://www.prabhatkhabar.com/state/uttar-pradesh/up-politics-mayawati-fcra-bill-gen-z-votes-opposition-parliament-attack



विज्ञापन
शशांक शेखर मिश्रा

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola