गणेश मंदिर की जमीन के नीचे दफन थी 2 दोस्तों की लाश, 19 दिन बाद UP पुलिस की खुदाई से खुला राज

Updated:
विज्ञापन

गणेश मंदिर की जमीन के नीचे दफन थी 2 दोस्तों की लाशें

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां 19 दिनों से लापता दो दोस्तों के शव एक गणेश मंदिर परिसर में जमीन के नीचे दफन मिले हैं. पुलिस ने इस मामले में महंत के दो शिष्यों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत में 19 दिन से लापता दो दोस्तों के शव गणेश मंदिर परिसर में जमीन के नीचे दफन मिले हैं. पुलिस ने बुधवार देर रात मंदिर परिसर में खुदाई कराकर दोनों शव बरामद किए. कपड़ों और घड़ी के आधार पर शवों की पहचान इसरार और अंकित के रूप में हुई. पुलिस ने मामले में मंदिर के दो शिष्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्या का आरोपी बताया जा रहा महंत नरेश नाथ फरार है.

विज्ञापन

25 जुलाई को घर से निकले थे दोनों दोस्त

चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिगोली तगा गांव निवासी इसरार और अंकित पुराने दोस्त थे और उनके घर आमने-सामने हैं. इसरार मजदूरी करता था, जबकि अंकित बेरोजगार और दिव्यांग था. परिजनों के मुताबिक, दोनों 25 जुलाई की दोपहर बाइक से घूमने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. 27 जुलाई की शाम से दोनों के मोबाइल भी बंद आने लगे. इसके बाद 29 जुलाई को परिजनों ने चांदीनगर थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने मोबाइल नंबर और संभावित ठिकानों के आधार पर उनकी तलाश शुरू की थी.

शिष्यों से पूछताछ के बाद मंदिर में हुई खुदाई

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात सूचना मिली कि दोनों युवकों की हत्या कर शव लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर परिसर में दफ्न किए गए हैं. पुलिस महंत नरेश नाथ से पूछताछ के लिए मंदिर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने उसके दो शिष्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में मंदिर परिसर में शव दफ्न किए जाने की जानकारी सामने आई. रात करीब तीन बजे पुलिस ने शिष्यों की निशानदेही पर मंदिर के पिछले हिस्से में खुदाई कराई, जहां जमीन के अंदर दोनों शव मिले. शव काफी सड़ चुके थे. मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए.

महंत से संबंध को लेकर विवाद की आशंका

मृतक इसरार के भाई फरीद ने आरोप लगाया कि अंकित की बहन का मंदिर के महंत नरेश नाथ से प्रेम संबंध था. उनके मुताबिक, इसरार और अंकित दोनों कई बार महंत को समझा चुके थे. परिजनों का कहना है कि 25 जुलाई को दोनों उसे समझाने और धमकाने के इरादे से मंदिर गए होंगे. पुलिस भी इसी बिंदु समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. हालांकि, हत्या की वजह और घटनाक्रम की पूरी पुष्टि पोस्टमॉर्टम तथा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

महंत की तलाश, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

चांदीनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के शव मंदिर परिसर से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं. हत्या किस तरीके से हुई, इसकी जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सामने आएगी. महंत नरेश नाथ फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस मंदिर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. इसरार के पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं, जबकि अंकित पांच बहनों का इकलौता भाई था और अविवाहित था.

Must Read- "Gen Z के वोटों के चक्कर में बाकी मुद्दों की बलि दे रहा विपक्ष", FCRA बिल पर मायावती का करारा प्रहार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola